पंजाब का किसान आंदोलन किसी ख़ास सम्प्रदाय का नहीं: लुधियानवी

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लुधियाना/चंडीगढ़: लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा है कि पंजाब का किसान आंदोलन किसी ख़ास सम्प्रदाय का नहीं बल्कि मिट्टी का आंदोलन है।

मीडिया पर बरसते हुए मुस्लिम नेता ने कहा कि मीडिया भी आंदोलन का सहयोग देने वालों को आतंकवादी साबित करने के प्रयास कर रहा है।

भाजपा के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने भी केंद्र सरकार से अपील करके आंदोलन में शामिल खालिस्तानी और अवांछित तत्वों पर नज़र रखने को कहा है।

पंजाब के आंदोलन की हिमायत करते हुए शाही इमाम पंजाब ने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से किसी को भी आंदोलन करने का हक़ है।

उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय कृषि अधिनियम किसानों के पक्ष में है तो अभी तक सरकार इस बात को किसानों को समझा क्यों नहीं सकी।

उन्होंने कहा कि मीडिया ही केंद्र सरकार तक किसानों की बात नहीं पहुंचा सका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी किसानों से बिना देरी बात करके किसानों की भावनाओं को समझना चाहिए।

इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली के शाहीन बाग में चले आंदोलन का शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने न सिर्फ समर्थन किया था, बल्कि लुधियाना में शाहीन बाग जैसा रोष प्रदर्शन भी किया था।

कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि किसानों के आंदोलन में अराजक तत्व और खालिस्तानी लोग घुस गए है और आंदोलन को हाईजैक कर लिया है।

Share This Article