चीन के एक और शहर में बढ़ा कोरोना

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शेनझेन: चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चीन के एक और शहर में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

शेनझेन में कोरोना के मामले सामने आने के बाद चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन से बीजिंग के लिए सीधी उड़ानें कम से कम 1 जुलाई तक निलंबित कर दी गई हैं।

चीन का सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत ग्वांगडोंग एक कोविड-19 प्रकोप से जूझ रहा है जहां 21 मई से 21 जून के बीच कोरोना संक्रमण के 170 स्थानीय मामलों की पुष्टि हुई है। 22 जून को यहां कोई नया स्थानीय मामला सामने नहीं आया है।

चीन में सामने आए इन 170 मामलों में से आठ शेनझेन में दर्ज किए गए हैं जबकि शेष 146 कोरोना मामले प्रांतीय राजधानी ग्वांगझाओ में दर्ज किए गए। हालांकि, बुधवार तक यहां से सीधी उड़ानें उपलब्ध रहीं।

शेनझेन के एक सरकारी अधिकारी ने पहचान जाहिर करने से इनकार करने की शर्त पर बताया और दो एयरलाइन प्रतिनिधियों ने पुष्टि की कि शेनझेन से राजधानी बीजिंग के लिए उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।

हालांकि, अन्य जगहों के लिए उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इससे पहले फोशान शहर में हवाई अड्डा जो गुआंगज़ौ की सीमा में है और पिछले महीने यहां 12 मामले देखे गए।

इसके बाद घोषणा की गई कि यहां महामारी के कारण 7 जुलाई तक सभी उड़ानों को निलंबित किया जा रहा है। चीन में इस बार संक्रमण का केंद्र गुआंगदोंग प्रांत बना है। यहां कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के कारण संक्रमण में उछाल बताया जा रहा है।

इस दक्षिणी प्रांत का एक और शहर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। मामले बढ़ने पर डोंग्गूआन शहर में बड़े पैमाने पर जांच शुरू की गई है। गुआंगदोंग पिछले करीब एक महीने से कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है।

इस प्रांत में अब तक जितने मामले पाए गए हैं, उनमें से करीब 90 फीसद अकेले प्रांतीय राजधानी ग्वांगझोऊ में मिले हैं।

संक्रमण की रोकथाम के लिए यहां सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। अब डोंग्गूआन में भी सख्त कदम उठाए गए हैं। लोगों के शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।

दिसंबर, 2019 में जब चीन में कोरोना का पहला मामला पाया गया था, तब वुहान शहर संक्रमण का केंद्र बना था।

चीन ने पिछले एक साल में बड़े पैमाने पर कोविड-19 के संक्रमण को रोक रखा है। हालांकि, इनदिनों चीन में दोबारा संक्रमण का फैलना चिंतित कर रहा है।

Share This Article