Latest Newsबिहारबिहार में नहीं गिरेगी राजग सरकार, राजद के कई विधायक संपर्क में:...

बिहार में नहीं गिरेगी राजग सरकार, राजद के कई विधायक संपर्क में: उपेंद्र कुशवाहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अगले पांच वर्षो तक चलने का दावा करते हुए कहा कि राजद के ही कई विधायक उनके संपर्क में हैं।

राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दावा किया था कि राज्य सरकार अगले दो से तीन महीने में सत्ता से बाहर हो जाएगी।

कुशवाहा ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा, बिहार के लोगों ने राजग को नीतीश कुमार के नेतृत्व को मैंडेट दिया है। अगले पांच साल में राजग सरकार को कोई ताकत नहीं गिरा सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि राजद के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। हालांकि, इससे ज्यादा उन्होंने किसी भी खुलासा से इंकार करते हुए कहा कि समय आने पर सभी लोग देखेंगे।

उल्लेखनीय है कि कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का कुछ ही महीने पहले नीतीश कुमार की जद (यू) में विलय हुआ है।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा करने गए थे। वहां के लोगों ने शिकायतों और नाराजगी को सुनकर, तेजस्वी ने समझाने वाले अंदाज में कहा, घबराओ मत, बिहार की सरकार दो से तीन महीने के भीतर गिरने वाली है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...