गुमला में महिला ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर की खुदकुशी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के भरनो थाना क्षेत्र के नवाटोली निवासी शिवशंकर मुंडा की 20 वर्षीय पत्नी पुष्पा मुंडा ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतिका के घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे।

पुष्पा घर में अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ अकेली थी।

घर के बाहर भैसुर की 5 वर्षीय बेटी संध्या कुमारी को पुष्पा घर के अंदर बुलाई और अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को बाहर ले जाकर घुमाने के लिए कहा।

जब आधे घंटे के बाद संध्या बच्चे को घुमाकर लौटी और चाची का दरवाजा खोला तो पुष्पा रूम के छत से दुपट्टे के सहारे फांसी में लटकी हुई थी।

जिसे देखकर वह शोर मचाई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पुष्पा के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।

विवाहिता की खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मृतिका के ससुराल वालों का कहना है कि किसी तरह का विवाद या मनमुटाव नहीं था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article