डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही थे स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय एकात्मता के लिये बलिदान देने वाले राजनेता: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो का भारत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

प्रकाश मंगलवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय एकात्मता के लिये बलिदान देने वाले राजनेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही थे। जिन्होंने कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आन्दोलन करते हुए अपना बलिदान दिया था।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवम 35ए को समाप्त कर उनके सपनों को साकार किया है।

वे स्वदेशी के प्रबल समर्थक रहे। विकास के हर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता हो ये उनके सोच में था।

केंद्रीय उद्योग मंत्री के रुप मे उन्होंने इस दिशा में सार्थक प्रयास भी किये थे। आत्म निर्भर भारत की दिशा में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रेरणा स्रोत एवम जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी एक कुशल संगठनकर्ता थे जिन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण पर आधारित एवम उसके विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एक विशाल वट वृक्ष का बीजारोपण किया।

भारतीय जनसंघ का विस्तृत प्रवाह गंगा आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे महापुरुष की चिंतन छाया में राष्ट्र सेवा के लिये सदैव तत्पर है।

प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमंत दास आदि शामिल है।

राज्य के नव नियुक्त राज्यपाल का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत प्रदेश भाजपा ने झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बैस के लंबे संसदीय एवम संवैधानिक पदों के अनुभव से झारखंड की जनता लाभान्वित होगी।

Share This Article