दुमका : दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प, तीन घायल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर पानी गांव में रविवार को हुई।

जानकारी के अनुसार दो परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मारपीट का आरोप गांव के ही हमीद अंसारी के परिवार पर लगा है। पीड़ित परिवार के मुखिया का कहना है कि वर्ष 2017 में उसकी बेटी के साथ गांव के ही एक युवक फारुख अंसारी ने दुष्कर्म किया।

इस बाबत थाना में मामला दर्ज कराया गया था। बाद में सामाजिक स्तर पर समझौता हुआ और उसी लड़के से बेटी की शादी करा दी गई।

शादी के बाद थाना से केस वापस ले लिया गया। केस वापस लेते ही लड़का और उसका परिवार लड़की के साथ मारपीट करने लगे।

लड़की ससुराल छोड़कर मायके में आकर रहने लगी और भरण-पोषण के लिए आवेदन कोर्ट में दी है।

लड़का पक्ष मेंटेनेंस खर्च देने से बचने के लिए लड़की को जान से मारने की नियत से आज सुबह हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने गए लड़की के भाई और एक छोटी बच्ची के साथ ही मारपीट की गई। इस बाबत थाना में आवेदन दिया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।

Share This Article