लोहरदगा में होटल-रेस्तरां में परोसे जा रहे भोजन की नियमित जांच के निर्देश

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परामर्शी समिति, खाद्य सुरक्षा की बैठक हुई।

बैठक में उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि होटलों व रेस्तराओं में परोसे जा रहे भोजन की नियमित जांच करते रहें। क्योंकि, अभी डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियों के आगमन का समय है।

उन्होंने निर्देश दिया कि हाट बाजारों व शहरी क्षेत्रों में अवस्थित होटलों/मिठाई की दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच की जाय।

साथ ही किसी होटल में भोजन/मिठाई बनाने के लिए पूर्व में इस्तेमाल किये गये तेल का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा, फूड प्वाॅइजनिंग की संभावना को देखते हुए इसकी भी जांच करें।

कोई भी होटल संचालक जले हुए तेल का इस्तेमाल दोबारा ना करें।

उपायुक्त ने कहा कि बिना लाइसेंस के मीट, चिकेन, मछली, अंडा आदि की बिक्री नहीं हो। कोई बिना लाइसेंस के यह कारोबार करते पाया जाता है तो उससे दण्ड वसूल करें।

साफ-सफाई का अनुपालन करायें। जो दण्ड नहीं देते है उस दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाय।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि विद्यालय अभी बंद हैं लेकिन छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन की सामग्री नियमित रूप से सरकार कर रही है।

शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि मध्याह्न भोजन के लिए राशन सामग्री सुनिश्चित की जाय।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्रों में लोगों के बीच परोसे जा रहे भोजन सामग्री के गुणवत्ता की जांच करें। लोगों को बेहतर भोजन मिले। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article