रांची में यहां तैयार हो रहा 87 बेड का कैंसर अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को कांके स्थित टाटा ट्रस्ट की ओर से नवनिर्मित कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया।

मौके पर उन्होंने कंस्ट्रक्शन साइट के साथ ही विभिन्न विभागों का भी अवलोकन किया।

अवलोकन के बाद उन्होंने कंपनी प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक में प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

गुप्ता ने बताया कि कैंसर पीड़ितों के लिए ये अस्पताल वरदान साबित होगा। राज्य सरकार इसके सफल संचालन के लिए हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने बताया कि 87 बेड वाले इस अस्पताल के बनने से रांची और आस पास के जिलों के मरीजों के लिए इलाज आसान हो जाएगी।

मंत्री ने आज से शुरू हो रहे वन महोत्सव के संदर्भ में अस्पताल परिसर में पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन है।

पर्यावरण संरक्षण के दिशा में झारखंड अग्रणी भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। यहाँ के लोग प्रकृति प्रेमी और प्रकृति उपासक भी हैं।

इस कारण हमारे दिनचर्या ,संस्कृति और संस्कार में प्रकृति की रक्षा करना है।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड शैलेश कुमार, नीलेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, सतीश नायर, अदिति सेनगुप्ता आदि कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article