धनबाद में भाजपा कार्यकर्तओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल द्वारा सुभाष चौक में समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीद नहीं करने के कारण हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की।

मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द गरीब किसान भाइयों के धान की खरीदारी शुरू की जाए, नहीं तो इससे भी बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

सांसद प्रतिनिधि बलराम साहू ने प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर भर्त्सना की।

मौके पर अमर मंडल, अनूप साहू, राजेश नंदन, तालेश्वर साहू, विनोद रजवाड़, चंडी चरण महतो, सविता बनर्जी, निर्मल कुमार, संगीत भट्टाचार्य आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article