झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2 लोगों की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में बोकारो और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक-एक मरीज शामिल हैं।

वैसे राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक बनी हुई है। इस दौरान रविवार सुबह तक 54 लोग स्वस्थ हुए, जबकि सिर्फ 33 नए केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार धनबाद से सात और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच नए मरीज मिले हैं, जबकि रांची और जामताड़ा से चार-चार मरीजों की पहचान हुई है।

लातेहार और सिमडेगा से तीन-तीन, जबकि लोहरदगा से दो नए मरीजों की शिनाख्त हुई है।

इसी तरह बोकारो, गिरिडीह , खूंटी, रामगढ़ और साहेबगंज में से प्रत्येक जिले में एक नए मरीज की पहचान हुई है।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 46 हजार, 918 गयी है।

इनमें से तीन लाख, 41 हजार, 464 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार,124 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

राज्य में एक करोड़,12 लाख,62 हजार,858 सैंपल की जांच की गयी है। कोरोना के 276 सक्रिय केस हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.44 प्रतिशत है।

Share This Article