रांची में छापेमारी कर चार नाबालिग लड़की बरामद, दो गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची से दिल्ली जा रही राजधानी ट्रेन में आरपीएफ ने छापेमारी की। चार नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। चारों नाबालिग लड़की लोहरदगा की रहने वाली हैं।

पूछताछ में पता चला कि लड़कियों को जानकारी नहीं थी कि उन्हें रांची से दिल्ली क्यों ले जाया जा रहा है। उनके माता-पिता को भी जानकारी नहीं थी।

इस संबंध में आरपीएफ रांची के कमांडेंट प्रशांत यादव ने कहा कि राजधानी ट्रेन से दो तस्कर चार नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जा रहे थे। आरपीएफ की रेस्क्यू टीम ने सभी को हिरासत में लिया।

दो लोगों की गतिविधि पर हुआ संदेह

रांची रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार लड़कियों को ले जा रहे दो लोगों की गतिविधि पर संदेह हुआ।

इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया। कमांडेंट प्रशांत यादव ने तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया।

ट्रेन में ही आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमार झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। सभी को ट्रेन से उतार लिया गया।

दोनों तस्कर दानिश खान और सुमन कुमारी ने इनकार कर दिया। सभी को जीआरपी रांची के हवाले कर दिया गया।

आरपीएफ की पूछताछ में चारों नाबालिग 14 से 16 साल की हैं। इन लोगों को दिल्ली में काम दिलाने के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन इसकी जानकारी उनके माता-पिता को नहीं है।

Share This Article