RANCHI : आरोपी को करे सरेंडर, नहीं तो होगी कुर्की की कार्रवाई ; पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम प्रखंड के खरसीदाग ओपी थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोनों फरार आरोपी के घर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया गया।

पुलिस ढोल बजवाते आरोपी प्रदीप सिंह और नीलू लोहरा के घर पहुंची। ढोल बजाकर पुलिस को पहुंचते देखकर ग्रामीण वहां जुट गए।

ग्रामीणों और आरोपी के घर वालों के सामने दोनों आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया।

ओपी प्रभारी बैजनाथ कुमार ने बताया की दोनों फरार आरोपी के घरों में इश्तेहार चिपकाया गया है।

प्रभारी ने बताया कि आरोपी के परिजनों से कहा गया है कि अभी भी समय है आरोपी को सरेंडर करने बोले नहीं तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि घटना 19 जून देर शाम की है।घटना के बाद गांव में मामला सामने आने के बाद इसे पहले गांव में ही सुलझाने की कोशिश की गयी थी।

पीड़िता के परिजनों पर दबाब बनाकर मामले को किसी तरह रफा दफा करने की भरपूर प्रयास किया गया था।लेकिन पीड़िता के परिजन नहीं माने और 21 जून शाम में थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी लेकिन आरोपी अबतक पुलिस गिरफ्त से दूर है।

लड़की को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पीड़िता को प्रस्तुत भी किया गया था।उसके बाद कोर्ट में मामले में 164 का बयान दर्ज कराया गया था।

एक महीने से ऊपर बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article