कोडरमा में तीन कछुआ बरामद, तस्करी कर ले जाए जा रहे थे हावड़ा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: देहरादून ट्रेन के जरिये तस्करी कर चोरी छुपे थैला में बंद कर तीन कछुआ ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।

रविवार की रात डाउन देहरादून ट्रेन के बोगी संख्या ईसी 064054 में थैला में छुपाकर तीन कछुआ को हावड़ा ले जाया जा रहा था।

तीन कछुआ में एक का वजन करीब 20 किलो, दूसरे कछुआ का वजन करीब 12 किलो और तीसरे कछुआ का वजन करीब एक किलो का बताया जा रहा है।

आरपीएफ गश्ती दल ने देहरादून डाऊन ट्रेन की एक बोगी में रखे थैले की तलाशी ली तो थैले से कछुआ बरामद हुआ।

आरपीएफ ने कछुआ बरामद करने के बाद कछुआ वन विभाग को सौंप दिया। हालांकि इस पूरे मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है।

Share This Article