झारखंड में अबतक 11923457 सैम्पल की जांच की गई

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में पांच अगस्त तक कोविड-19 के कुल 223 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 11923457 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 223 सक्रिय मामलों में से 132 (59.19 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 91 (40.81 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

राज्य में पांच अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.05 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 347304 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5129 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

पांच अगस्त को वैक्सीन की 58792 डोज लगाई गयी, जिसमें से 42595 लोगों को पहली डोज एवं 16197 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

पांच अगस्त तक कुल 8091468 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 1916301 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है। पीएम केयर्स फण्ड से बनने वाले पीएसए प्लांट कई अस्पतालों में अधिष्ठापित किए जा चुके हैं।

इनमे एम्स देवघर, पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, धनबाद (एसएनएम मेडिकल कॉलेज)

एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर सदर अस्पताल, गोड्डा

रिम्स, रांची सदर अस्पताल, रांची

सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूमि आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में शुक्रवार को ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 163 है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में वैक्सीन का बैलेंस स्टॉक 366720 है।

केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को अब तक वैक्सीन का 10166910 डोज दिया गया है।

Share This Article