झारखंड कांग्रेस ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने पर नाराजगी जतायी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले पर कड़ी नाराजगी जतायी है और ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेजर ध्यानाचंद को राजनीतिक विवाद का मसला बनाये जाने के प्रयास की निन्दा की है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार की यह कारवाई ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

मेजर ध्यानचंद देश के प्रसिद्ध और निर्विवाद खिलाड़ी रहे है और उनके नाम पर किसी खेल पुरस्कार की घोषणा से पार्टी को कोई एतराज नहीं है, लेकिन जिस तरह से वर्षों से दिये जा रहे एक खेल पुरस्कार का नाम बदलने की कोशिश की गयी है, वह अपने आप में दुःखद है।

ध्यानचंद के नाम पर बड़े पुरस्कार की शुरुआत कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सकता था।

खुद तो कुछ कर नहीं सकते, बस दूसरे के कामों का नाम बदलकर वाहवाही लूटना इनकी फितरत में शामिल है।

कांग्रेस भी अगर सरकार में आएगी तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर राहुल गांधी स्टेडियम कर दिया जाएगा।

Share This Article