HomeUncategorizedYo Yo हनी सिंह पर पत्नी ने लगाया ‎हिंसा का आरोप, मांगा...

Yo Yo हनी सिंह पर पत्नी ने लगाया ‎हिंसा का आरोप, मांगा 10 करोड़ मुआवजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बॉलीवुड के मशहुर गायक और कलाकार हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच दरार आ गई है।

पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इसके साथ ही 10 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है।

शालिनी ने कहा है कि हनी सिंह उन्हें हर महीने पांच लाख रुपए घर का किराया दें जो वो दिल्ली में लेंगी। वह अकेले रहना चाहती हैं।

बॉलीवुड में कई लोक‎प्रिय कपल हैं जो किसी न किसी कारण के चलते अलग हुए हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भी बॉलीवुड लोक‎प्रिय कपल थे। दोनों का एक बेटा अहरान खान भी है। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एलीमनी के रूप में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज से 15 करोड़ रुपए की मांग की, जिसे देने के लिए अरबाज ने हां कर दी थी।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद भी अच्छे दोस्त हैं। सुजैन खान ने एलिमनी के रूप में ऋतिक से 400 करोड़ रुपए मांगे थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर दो बच्चों की मां हैं। साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी।

खबरों के मुताबिक करिश्मा ने संजय से एलिमनी के रूप में 7 करोड़ रुपए मांगे थे। फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने साल 2001 में पायल खन्ना से शादी की थी, लेकिन 2009 में दोनों अलग हो गए।

कहा जाता है कि एलिमनी के रूप में पायल ने आदित्य से बहुत बड़ी कीमत मांगी थी। अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी।

 

शादी के लगभग 13 साल बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के तलाक को बॉलीवुड के सबस महंगे तलाक में गिना जाता है।

हालांकि सैफ ने एलिमनी के रूप में अमृता को कितनी राशि दी इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि सैफ की लगभग आधी संपत्ति को फाइनल किया गया था।

अभिनेता आमिर खान और रीना दत्ता ने अपने पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ साल 1986 में शादी की थी और साल 2002 में दोनों अलग हो गए। आमिर ने रीना को एलिमनी के रूप में मोटी राशि दी थी।

अभिनेता संजय दत्त ने साल 1998 में रिया पिल्लै से शादी की थी। एलिमनी के रूप में संजय दत्त ने रिया को 8 करोड़ रुपए और एक लग्जरी कार दी थी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...