Homeझारखंडपार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाये: रामेश्वर उरांव

पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाये: रामेश्वर उरांव

Published on

spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने रविवार को पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि मिस कॉल से सदस्य बनाने में धोखा हो सकता है। इसलिए पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्त्ता कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर और कैंप लगाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाये।

इससे ना सिर्फ लोग सदस्य बनेंगे, बल्कि पार्टी कोष में सहयोग राशि की भी प्राप्ति होगी। साथ ही जो लोग पांच रुपये देंगे, वे चुनाव में कांग्रेस को वोट भी जरूर देंगे।

इसलिए सदस्यता अभियान में पूरी तरह से पारदर्शिता और ईमानदारी बरतने की जरूरत है।

वर्चुअल बैठक में प्रदेश कांग्रेस सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे, प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता के अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला सदस्यता प्रभारी भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कुछ जिला अध्यक्षों की ओर से सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए रथ निकालने का भी सुझाव दिया।

उरांव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अपने समय में सदस्यता अभियान में पूरी ईमानदारी बरतने की सलाह दी थी और पार्टी नेताओं से बोगस सदस्य बनाकर बड़ी फौज तैयार करने से बचने का निर्देश दिया था।

उन्होंने बताया कि वे जब भी विभिन्न जिलों के दौरे पर जाते है, तो पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही दस-15 लोगों को सदस्यता दिलाने की कोशिश करते है। सभी के प्रयास से ही यह अभियान सफल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अब एक वर्ष की समय बचा हुआ है और राज्य में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

कोरोना काल में सदस्यता अभियान के काम में बाधा आयी, लेकिन एक बार फिर इस पूरे अभियान को जोर-शोर से चलाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी आलोक कुमार दूबे के जिम्मे पिछली बार भी सदस्यता अभियान को गति देने की जवाबदेही थी और इस बार भी उन्हें ही यह दायित्व सौंपा गया है। सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा करना है।

पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, प्रभारी और नेता-कार्यकर्त्ता संगठन तथा कांग्रेस पार्टी की विचारों की प्रतिबद्धता से जुड़े है। इसलिए जब भी मुश्किल का क्षण आता है, सभी एकजुट हो जाते है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मार्गनिर्देशन में लगातार धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव को बनाये रखने की दिशा में पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

सदस्यता अभियान के दौरान बेहतर काम करने वाले नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्षा की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...