बेंगलुरु में भावुक हुए मंत्री इरफान अंसारी, खड़गे से मुलाकात का अनुभव किया साझा

बेंगलुरु में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर भावुक हुए। खड़गे ने अस्पताल में परिवार का हाल जाना और अपनापन दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को स्नेह दिया

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Political News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हुई मुलाकात को अपने जीवन का भावुक और यादगार क्षण बताया है।

मंत्री ने बताया कि यह मुलाकात बेंगलुरु स्थित सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल में हुई, जहां खड़गे अपने परिजन का हालचाल जानने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मंत्री अंसारी और उनके परिवार से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

डॉ. अंसारी के अनुसार, उस समय उनके परिवार के सदस्य का ऑपरेशन चल रहा था। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं वार्ड तक पहुंचे और डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि खड़गे ने आत्मीयता के साथ कहा—“इरफान अंसारी हमारा बेटा है, हमारा बच्चा है, इसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।” इस बात को उन्होंने अपने लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक बताया।

मंत्री ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का यह अपनापन और स्नेह उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने इसे कांग्रेस की “पारिवारिक संस्कृति और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान” का प्रतीक बताया।

डॉ. अंसारी ने खड़गे के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह अनुभव उनके जीवन में हमेशा याद रहेगा और उन्हें आगे बेहतर काम करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।