मुक्केबाज विकास किशन कंधे की सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास किशन जो टोक्यो ओलंपिक में राउंड-32 में हार गए थे, उनकी कंधे की सर्जरी हुई है। वह अब ठीक हो रहे हैं।

29 वर्षीय विकास इटली में तैयारी शिविर से ही चोटिल थे। नीरज गोयत जो एक प्रोफेशनल मुक्केबाज हैं उन्होंने ट्वीट कर कहा, विकास को इटली में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी और ओलंपिक के दौरान यह और गंभीर हो गई।

डॉ दिनशॉ पारदीवाला को धन्यवाद जिन्होंने मुंबई में विकास के कंधे की सफल सर्जरी की। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।

विकास भारत के सबसे महत्वपूर्ण मुक्केबाजों में से एक हैं जिन्होंने 2014 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य और 2010 एशिया खेल में स्वर्ण पदक जीता था।

जापान के ओकाजावा के खिलाफ पहले राउंड में बाउट में उनकी चोट ज्यादा गंभीर हो गई और वह एक ही हाथ से पंच मार रहे थे। विकास यह मुकाबला हार गए थे।

Share This Article