Homeझारखंडझारखंड: रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो पारा शिक्षक की गई जान,...

झारखंड: रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो पारा शिक्षक की गई जान, दो अन्य भी घायल

Published on

spot_img

चाईबासा: जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के गोपीपुर स्थित डिग्री कॉलेज के समीप रफ्तार का कहर बरपा, जहां आमने सामने दो बाइक की आपस में सीधी टक्कर में दो लोगों की जान चली गई।

वहीं, अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे की है।

मृतकों की हुई पहचान 

मृतकों की पहचान तिरला के रहनेवाले 40 वर्षीय पारा शिक्षक संजय केरकेट्टा के रूप में हुई है, वहीं हादसे में जान गंवाने वाला दूसरा पारा टीचर 18 वर्षीय युवक निशांत चेरोवा है, जो रायडीह के महुलडीहा गांव का रहने वाला है।

वहीं, घायलों में तिरला निवासी 40 वर्षीय श्रीकांत केरकेट्टा व 16 वर्षीय मनोहर हेरेंज शामिल हैं।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, पारा शिक्षक संजय केरकेट्टा अपने दोस्त श्रीकांत केरकेट्टा के साथ बाइक से गोपीपुर से अपने घर तिरला जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर निशांत व मनोहर गोपीपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान डिग्री कॉलेज के समीप दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजय व निशांत के सिर में काफी गंभीर चोट आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि श्रीकांत व मनोहर के पैर व सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...