ममता सरकार को उखाड़ फेंकने को जनता तैयार: शेखावत

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जोधपुर: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। शेखावत ने रविवार को कहा कि जनता और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। क्षेत्र की जनता अब और अन्याय सहन नहीं करेगी।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत पश्चिम बंगाल के प्रवास पर हैं। उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया और बनगांव घर घर सम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्र के मतदाताओं से सम्पर्क किया।

शेखावत ने पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए घरेलू और बाहरी की परिभाषा ही बदल कर रख दी है।

उन्हें दिल्ली और देश के अन्य स्थानों से आने वाले भारतीय बाहरी लगते हैं और पड़ोसी देशों से आए घुसपैठिए अपने। ममता दीदी ने अपनी राजनीति बनाए रखने की देशविरोधी कोशिश में खतरनाक घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल में बसा लिया है।

वे स्वतंत्रता संघर्ष का बौद्धिक और सामरिक परचम थामने वाले बंगाल को भारतीयता से अलग करना चाहती हैं। शेखावत ने कहा कि लोगों में ममता सरकार के प्रति भारी गुस्सा है।

शेखावत ने बनगांव में घर-घर संपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क किया। बांग्लादेश बॉर्डर के समीप स्थित बनगांव में उन्हें अपार जनसमर्थन मिला। शेखावत के दौरे से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

Share This Article