मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान का उद्धघाटन

Digital News
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को राजीव गांधी के जयन्ती के अवसर पर जगन्नाथपुर थाना के सामने राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान का उद्धघाटन किया।

साथ ही राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह उद्यान समर्पित किया।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था तो स्थितियां बहुत ही भयावह थी।

बॉर्डर की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा दोनों स्तरों पर उन्हें चुनौतियां मिल रही थीं। चीन, बांग्लादेश ,भूटान, सब के साथ मित्रवत व्यवहार किया और सीमाओं को सुरक्षित किया।

देश के अंदर पंजाब में लोगोंवाल समझौता, अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा, जलते हुए आसाम में शांति स्थापित करना, मिजोरम को सुरक्षित रखना यह सब राजीव के नेतृत्व में ही संभव हुआ।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हेमन्त प्रताप देहाती के प्रेरणा और विचारों से योजना विभाग के मद से राँची के उपायुक्त छवि रंजन के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक पार्क का निर्माण कराया गया।

कांग्रेस के साथियों एवं आमजनों के राय पर राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान स्मृति के तौर पर समर्पित किया गया।

राजीव गांधी का झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था लेकिन उनके नाम पर कोई स्मृति शेष नहीं थी। इसलिए हमने 20 अगस्त का दिन राजीव गांधी की याद में तय किया।

केन्द्र सरकार कई संस्थानों एवं स्थलों का नाम बदल रही है के पूछे गये सवाल पर उरांव ने कहा कि भाजपा जो खेल खेल रही है वह देश के लिए खतरनाक है।

कल देश का नाम बदल देंगे, तिरंगे झंडे की जगह केसरिया या लाल रख देंगे तो देश कभी इन्हें माफ नहीं करेगा।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा हमारी सरकार आएगी लेकिन हम बदले की भावना से काम नहीं करेंगे, बदले का खेल भी नहीं खेलेंगे-बदलाव लाऐंगे। उनकी सोंच और हमारी सोंच में बहुत बड़ा अंतर है।

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से आज गांव के तकदीर बदले हैं तो इसमें राजीव गांधी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

लोकतंत्र में छात्रों को सीधी भागीदारी सुनिश्चित कर संसदीय राजनीति में युवाओं को आगे आने का मौका दिया, उनके सोच और विचार इस देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

भारत को आगे बढ़ाने के लिए उनके सद्भावना और भाईचिरगी का मार्ग ही सबसे उपयुक्त है।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अपने छोटे से पांच वर्षों के कार्यकाल में राजीव गांधी ने देश के विकास में जो गाथाएं लिखी हैं यह देश कभी उन्हें भूल नहीं सकता।

पूरी दुनिया को दो सेकंड में जोड़कर विज्ञान एवं तकनीक के मामले में छात्रों और युवाओं को शक्ति देने का अद्भुत कार्य किया जिसका लोहा आज पूरी दुनिया मानती है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता ने आज देश को दुनिया के विकसित राष्टों के साथ बराबरी में खड़ा करने का काम किया। ऐसे सपूत को बारंबार नमन है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हेमन्त प्रताप देहाती, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे आदि उपस्थित थे।

Share This Article