DC के आदेश के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंची सांसद की पत्नी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने देवघर डीसी के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में गुहार लगाई है।

देवघर डीसी ने अनामिका गौतम की कंपनी धन्यभूति इंटरप्राइजेज के नाम से खरीदी गई जमीन का म्यूटेशन रद्द करने का आदेश दिया है।

अनामिका गौतम ने हाई कोर्ट से देवघर डीसी के आदेश को रद्द करने की मांग की है।

याचिका में उन्होंने कहा है कि देवघर डीसी की ओर से उनकी भूमि के संबंध में लिया गया निर्णय गलत है। इसलिए इस आदेश को रद्द किया जाना चाहिए।

उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है। उनकी याचिका पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि निर्धारित की है।

सोमवार की सुनवाई के दौरान अदालत से उन्हें किसी तरह की राहत नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की कंपनी धन्यभूमि इंटरप्राइजेज के नाम पर दर्ज करीब 31 एकड़ की जमीन का म्यूटेशन रद्द करने का आदेश देवघर डीसी ने पिछले दिनों दिया है।

उक्त भूमि देवघर जिले के देवीपुर के होड़ाकुरा मौजा में स्थित है। जमीन का खाता नंबर पांच और छह है, जिसका कुल क्षेत्रफल 30.9 एकड़ है।

इस जमीन का मामला काफी दिनों से देवघर डीसी के न्यायालय में चल रहा था।

इस पर डीसी ने फैसला सुनाते हुए म्यूटेशन रद्द करने का निर्णय किया था। इसके बाद अनामिका ने यह याचिका दायर की है।

Share This Article