झारखंड में ब्लैक फंगस के कुल 167 मरीज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में सोमवार को ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।  ब्लैक फंगस से झारखंड में अब तक 31 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में ब्लैक फंगस के कुल 167 मरीज हैं।

दूसरी ओर झारखण्ड में 22 अगस्त तक कोविड-19 के कुल 177 सक्रिय मामले हैं।

राज्य में अबतक कुल 12777882 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.47 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

22 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.01 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 347730 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5132 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

22 अगस्त को वैक्सीन की 42672 डोज लगाई गयी, जिसमें से 32037 लोगों को पहली डोज एवं 10635 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

22 अगस्त तक कुल 9319833 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

राज्य में अब तक कुल 2316530 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।

दूसरी ओर रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक मरीज भर्ती है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने सोमवार को बताया कि यहां पोस्ट कोविड के 21 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज विभिन्न वार्डों में चल रहा है।

इसके अलावा यहां ब्लैक फंगस के छह मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Share This Article