पत्नी ने झाड़-फूंक कराने के नाम पर गला दबाकर पति की प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित पड़ोसी से प्रेम करने के बाद एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की ही हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मंगलवार को आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित हेसलपीढ़ी निवासी शरमीला देवी, उसका प्रेमी अशोक लोहरा और सहयोगी उमेश लोहरा का नाम शामिल है।

गिरफ्तार महिला का प्रेमी अशोक लोहरा में पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि शुरमीला के से वह प्रेम करता था और उसका पति प्रदीप महतो रास्ते में रोड़ा बन कर खड़ा था।

ऐसे में प्रदीप के हरकत से परेशान होकर उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की योजना तैयार की थी।

तय योजना के अनुसार 18 अगस्त की रात तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रदीप महतो को रातू थाना क्षेत्र स्थित मलमांडू में हत्या कर दी थी।

प्रदीप की पत्नी झाड़-फूंक कराने की बात कहते हुए अपने पति को लेकर रातू पहुंची थी जहां उसका प्रेमी और एक अन्य आरोपी पहले से मौजूद था।

मलमांडू पहुंचते ही आरोपियों ने पहले प्रदीप को पत्थर से मारकर घायल किया था और बदहवास होने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी।

हत्या करने के बाद बाइक से ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित ईटहे पुल के समीप ले जाकर शव को फेंक दिया था।

Share This Article