पतरातू की रहने वाली महिला की खलारी में मौत, परिजनों का आरोप, गला दबाकर की हत्या

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खलारी थाना क्षेत्र के केडी ठाकुर धौड़ा की रहने वाली इंदु देवी (35) ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली।

लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। बताया जाता है कि महिला पतरातू की रहने वाली थी।

हाल ही में महिला के पिता का देहांत हो गया था। इसलिए इंदु राखी के समय अपने घर गई थी। वहां से आने के बाद यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पतरातू से मृतका के परिजन भी आ गए घटनास्थल पर मौजूद मृतका के भाई बनाने वाले का अभी देखिए रुको शादी के बाद से उसका पति और ससुराल वाले मिलकर बदसूरत बोलते थे और उसे प्रताड़ित करते थे।

बहन किरण देवी ने कहा सास-ससुर व बहने राजेश की दूसरी शादी करना चाहते थे। इसलिए उनकी बहन को गला दबाकर मार डाला गया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिंदु देवी की हत्या गला दबाकर की गई है।

इसके बाद उसे खुदकुशी दिखाकर सुसाइड की बात कही जा रही है।

बताया गया कि राजेश कुमार का जानकी मंदिर के पास होंडा शोरूम है।

परिजनों के हंगामे और आरोप के बाद मृतका के पति राजेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या सुसाइड।

Share This Article