Latest NewsUncategorizedTata Motor को यात्री वाहन कारोबार को अलग इकाई बनाने NCLT से...

Tata Motor को यात्री वाहन कारोबार को अलग इकाई बनाने NCLT से ‎मिली मंजूरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड (टीएमएल) ने कहा कि उसे अपने यात्री वाहन कारोबार को अलग इकाई बनाने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ से मंजूरी मिल गई।

इस साल की शुरुआत में कंपनी के शेयरधारकों ने एनसीएलटी के एक आदेश के मुताबिक बुलाई गई असाधारण आम बैठक में इसको लेकर मतदान किया।

इसमें टीएमएल बिजनेस एनालिटिक्स सर्विसेज लिमिटेड को यात्री वाहन व्यापार इकाई का हस्तांतरण करने को मंजूरी दे दी गई।

यह हस्तांतरण त्वरित एकमुश्त भुगतान के आधार पर किया गया। इसके बाद, मामला अंतिम आदेश के लिए फिर से एनसीएलटी के पास गया।

टाटा मोटर्स ने कहा ‎कि माननीय एनसीएलटी ने 24 अगस्त, 2021 के अपने आदेश में उक्त योजना को मंजूरी दे दी।

कंपनी उक्त आदेश को योजना की एक प्रति के साथ कंपनी रजिस्ट्रार, मुंबई के पास आदेश प्राप्त होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर दाखिल करेगी।

टाटा मोटर्स ने कहा था कि उसकी यात्री वाहन व्यापार इकाई का मूल्य 9,417 करोड़ रुपए आंका गया है।

पिछले साल टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि वह अपनी घरेलू यात्री वाहन व्यवसाय इकाई को एक अलग इकाई में बदल देगी और इकाई की दीर्घकालिक व्यवहार्यता को सुरक्षित करने में मदद करने के लिए एक रणनीतिक साझेदार को इसमें लाएगी।

कंपनी के प्रबंधन ने अब तक कहा है कि उसने पार्टनर पर फैसला नहीं लिया है।

टाटा मोटर्स ने कहा है कि एक समग्र व्यापार पुनर्गठन योजना के हिस्से के रूप में और यात्री वाहन उपक्रम और उसके हितों के अधिकतम संचालन, वृद्धि और विकास के लिए, यात्री वाहन व्यवसाय को फिर से संगठित करना जरूरी है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...