विधानसभा में विपक्ष के रवैये पर स्पीकर ने जताई नाराजगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शोक संदेश पढ़ रहे थे, उसी समय भाजपा विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्यों के इस पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने नाराजगी जतायी।

स्पीकर ने कहा कि यह ठीक नहीं है। हम लोग भी एक दिन गुजर जायेंगे, तब श्रद्धांजलि होगी। उस समय भी क्या ऐसा होगा, यह अच्छा तरीका नहीं है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा का मानसून सत्र नौ सितम्बर तक चलेगा। मानसून सत्र के पांच कार्य दिवस होंगे।

चार और पांच सितम्बर को शनिवार और रविवार होने की वजह से सदन में अवकाश रहेगा। छह सितम्बर को वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।

Share This Article