झारखंड में COVID-19 के कुल 128 एक्टिव केस

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 11 सितंबर तक कोविड-19 के कुल 128 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कुल 13951320 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.49 तथा मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

11 सितंबर को पाॅजिटिविटि दर 0.02 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में कुल 348062 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा कुल 5133 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

11 सितंबर को वैक्सीन की 144126 डोज लगाई गयी, जिसमें से 98143 लोगों को पहली डोज एवं 45983 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

11 सितंबर तक कुल 11755072 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में कुल 3100974 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 168 है। ब्लैक फंगस से झारखंड में अब तक 31 लोगों की मौत हुई है।

वहीं दूसरी ओर रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक भी मरीज नहीं है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने रविवार को बताया कि यहां पोस्ट कोविड के कुल 19 मरीज इलाजरत हैं।

इसके अलावा ब्लैक फंगस के पांच मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज डेंगू वार्ड में चल रहा है।

Share This Article