लोहरदगा : जिला कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष डोमना उरांव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखैर भगत, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव, अजय शाहदेव, हाजी सकील अहमद, उपस्थित थे।

मौके पर सुखैर भगत ने कहा कि आप पार्टी के रीढ़ है। आपके समर्थन और समर्पण से ही कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रहा है।

कार्यकर्ता जनसमस्याओं को लेकर आगे आए और हर संभव समाधान का प्रयास करें। झारखंड में आपकी लोकप्रिय सरकार है।

चुनाव के समय लोगों से जो वादे किए उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास करें और सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करें।

साथ ही गांव गांव जाकर प्रत्येक घर में लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाए। तथा आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दें।

अशोक कुमार यादव ने कहा कि गठबंधन सरकार चुनाव पूर्व किए गए वादे को एक एक कर पूरा करने का काम कर रही है।

जो जमीन पर दिखना प्रारंभ हो गया है. सरकार चाहती है कि झारखंड के पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिले।

अजय शाहदेव ने कहा कि आज जिस तेजी से पूरे देश में मंहगाई बढ़ी है आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

देश व्यापारी राजतंत्र की ओर बढ़ रहा है। मौके पर बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article