महुआडांड़ के बूथ 295 में एसआईआर कार्यक्रम का निरीक्षण, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने अधिकारियों का बढ़ाया हौसला

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़: महुआडांड़ निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर – विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जमीनी हकीकत परखने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह आज महुआडांड़ प्रखंड के बूथ संख्या 295 पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ और अन्य अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची बेहद जरूरी है।

उन्होंने एसआईआर कार्य में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य को लेकर उनका हौसला बुलंद किया।उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे। सभी लोग घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।बीएलओ और अधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि निर्धारित समय सीमा में एसआईआर का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।