रामगढ़ में सगे भाइयों पर धर्मांतरण कराने का आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ शहर में एक युवक ने अपने सगे भाइयों पर जबरन धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में रामगढ़ के सोनू राम उर्फ श्रेष्ठ कुमार पंकज ने मंगलवार को रामगढ़ थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।

उसने रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो को बताया कि उसके सगे भाई आभास कुमार पंकज के द्वारा 10 वर्ष पहले ईसाई धर्म अपना लिया गया था।

इसके बाद उसने अपनी मां आशा देवी का भी धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद वह अपने बड़े चाचा नंदलाल राम, महोदय राम, चचेरे भाई अरविंद कुमार पंकज और पारस कुमार पंकज के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा।

8 सितंबर को जब उसके पिता जुगल राम का निधन हुआ तो उनके श्राद्ध कार्य में भी शामिल नहीं होने दिया गया।

उन सभी लोगों ने मिलकर सोनू राम के साथ मारपीट की। उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। साथ ही मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

सोनू राम ने रामगढ़ पुलिस से अपने पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है।

Share This Article