तापसी पन्नू की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की रिलीज डेट तय

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ लंबे समय से चर्चा में है। तापसी पन्नू की यह फिल्म स्पोर्ट्स पर आधारित है।

सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

फिल्म के इस पोस्टर में तापसी आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है। यह फिल्म दशहरा के मौके पर जी5 पर रिलीज होगी।

तापसी पन्नू ने फिल्म के इस नए पोस्टर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘चुनौतियों भरी रेस शुरु हो चुकी है और अब रावण दहन पर ही आके रुकेगी।

बहुत कुछ नष्ट करना है रश्मि को इस साल। आप भी तैयार हो जाइये रश्मि के साथ इस दौड़ के लिए ! 15 अक्टूबर, 2021 को सिर्फ जी5 पर!’

फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ कहानी एक गुजराती लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है।

उसकी रन गति को देखते हुए उसके गांव के लोगों द्वारा ‘रॉकेट’ का नाम दिया जाता है।फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ आकाश खुराना द्वारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडाडिया द्वारा निर्मित है।

फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज प्रस्तुत करेगी। इस फिल्म की पटकथा अनिरुद्ध गुहा ने लिखी है।

फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ गुजरात के कच्छ की तेज धावक रश्मि पर आधारित है। यह फिल्म 15 अक्टूबर, 2021 को जी5 पर रिलीज होगी।

Share This Article