Latest NewsUncategorizedसारा ने कश्मीर में धार्मिक स्थलों के किये दर्शन, तस्वीरें शेयर कर...

सारा ने कश्मीर में धार्मिक स्थलों के किये दर्शन, तस्वीरें शेयर कर लिखा -‘सर्वधर्म सम्भाव’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों कश्मीर की वादियों में समय बिता रही है। इस बीच सारा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर में सारा नमाज़ पढ़ने वाली मुद्रा में बैठी नज़र आ रही हैं।

दूसरी तस्वीर में मन्नत का धागा बांध रही हैं। तीसरी तस्वीर में सारा कहीं बैठी हैं और उनके ऊपर मस्जिद शरीफ़ का बोर्ड नज़र आ रहा है। चौथी तस्वीर में सारा एक गुरुद्वारे में हैं। पांचवी तस्वीर मंदिर की है।

छठी तस्वीर में सारा एक चर्च के गेट पर दिख रही हैं। सारा ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक मंदिर प्रांगण में हाथ जोड़े हुए खड़ी हैं। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही सारा ने एक सन्देश भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘सर्व धर्म सम्भाव!’

सारा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं। हालांकि सारा अली खान इससे पहले कई बार मंदिर में दर्शन करने को लेकर ट्रोल भी हो चुकी है।

ऐसे में उनका यह सन्देश धर्म को लेकर भेदभाव और सवाल करने वालों के लिए करारा जवाब भी है। सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं।

साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सारा के अपोजिट दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।

फिल्म में सारा के अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, वहीं इस फिल्म में सारा को उनके अभिनय के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

इसके बाद सारा सिम्बा और कुली नंबर वन जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं।

सारा अली खान जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार एवं साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आयेंगी।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...