पाकुड़ में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इशाकपुर गांव निवासी असमाउल शेख को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 24 सितंबर की रात की है। पीड़िता ने शनिवार की देर शाम असमाउल के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया कि 24 सितंबर की रात वह अपनी नानी घर से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में असमाउल ने उसे पकड़ लिया।

साथ ही जबरन अपने घर ले जाकर मुझसे दुष्कर्म किया।

असमाउल ने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी दी। वह किसी तरह से अपना घर आई। मां को आपबीती सुनाई।

Share This Article