गुमला में सोमारी देवी की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: मेराल पंचायत के सकतार कुदर गांव के एक कुएं से बरामद कोरवा जनजाति की महिला सोमारी देवी (35) की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी।

पुलिस ने अपने अनुसंधान में हत्या के अभियुक्त कुदर गांव के ही 21 वर्षीय युवक कुंभकर्ण कोरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शव की स्थिति से लोग हत्या की आशंका व्यक्त किया था। मृतका की बेटी ललिता देवी ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जारी थाना में कांड दर्ज करायी थी।

थाना प्रभारी अमर पोद्दार ने त्वरित अनुसंधान करते हुए हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में युवक के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतका सोमारी की हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया था। फिर कपड़ा से गला घोट कर हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के नियत से हत्यारे ने शव को कुंआ मे फेंक दिया था।

Share This Article