झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षकों के स्थायीकरण का रास्ता साफ, लेकिन यहां उठ सकता है सवाल

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्थायीकरण व वेतनमान की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत रहे झारखंड के लगभग 65 पारा शिक्षकों के लिए गुड न्यूज है। वेतनमान, स्थायीकरण व सेवा शर्त नियमावली का प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने मंत्री जगरनाथ महतो को सौंप दिया है।

मंत्री जगरनाथ महतो प्रस्ताव को स्टडी कर रहे हैं। इसके बाद इसी सप्ताह प्रस्ताव का प्रारूप पारा शिक्षकों के संगठनों को दिया जाएगा।

पारा शिक्षक प्रस्ताव को स्टडी करेंगे। इसके बाद पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली को फाइनल रूप दिया जाएगा।

यानी पारा शिक्षकों के स्थायीकरण का रास्ता साफ हो गया है। चंद दिनों में पारा शिक्षकों के वर्षों से आंदोलन का परिणाम आने वाला है।

The way is clear for the permanentization of 65 thousand para teachers of Jharkhand, but the question may arise here

बिहार की तर्ज पर होगी सेवा शर्त नियमावली

बिहार की तर्ज पर जो झारखंड के पारा शिक्षकों के हित में जो कुछ भी छूट गया होगा, उस ओर पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री और विभाग का ध्यान आकृष्ट करा सकेंगे।

प्रस्ताव की कमियों को पारा शिक्षकों के संगठन लिखित रूप में शिक्षा मंत्री को सौंपेंगे। उसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा पारा शिक्षकों के उन सुझावों को प्रस्ताव में अंतिम रूप से जोड़ा जाएगा।

The way is clear for the permanentization of 65 thousand para teachers of Jharkhand, but the question may arise here

शिक्षा मंत्री और पारा शिक्षकों की ओर से अंतिम सहमति दिए जाने के बाद प्रस्ताव को वित्त और विधि विभाग की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

यहां उठ सकता है सवाल, पिछले साल भी इस पर जतायी गई थी आपत्ति

शिक्षा विभाग की ओर से तय किए गए प्रस्ताव में राज्य के वैसे पारा शिक्षक जो प्रशिक्षित के साथ-साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा पास हैं, उन्हें वेतनमान लागू होने के साथ लाभ मिलेगा। राज्य में ऐसे करीब 11 हजार पारा शिक्षक हैं।

वहीं, जो पारा शिक्षक टीईटी पास नहीं हैं, उनके लिए तीन बार सीमित परीक्षा का आयोजन होगा। ऐसे में एक वेतनमान के लिए दो परीक्षा को आधार बनाने पर आपत्ति कर सकता है। विधि विभाग ने पिछले साल भी इस पर आपत्ति जतायी थी।

The way is clear for the permanentization of 65 thousand para teachers of Jharkhand, but the question may arise here

शिक्षा विभाग ने जब बाकी पारा शिक्षकों के लिए टीईटी या सीमित परीक्षा लेने पर विधि विभाग की राय मांगी थी तो विभाग ने पीटी लेने का सुझाव दिया था।

पारा शिक्षकों को वेतनमान देने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा और सीमित परीक्षा दोनों के प्रावधान पर विधि विभाग सवाल उठा सकता है।

The way is clear for the permanentization of 65 thousand para teachers of Jharkhand, but the question may arise here

हर महीने पारा शिक्षकों की कितनी बढ़ेगी सैलरी

यहां बताते चलें कि वर्तमान में टीईटी पास पहली से पांचवी के पारा शिक्षकों को 14000 रुपये और छठी से आठवीं के पारा शिक्षकों को 15000 रुपये मिलते हैं।

Share This Article