धुर्वा पुलिस ने लूटकांड मामले में तीन को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धुर्वा पुलिस ने लूटकांड के तीन अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लोहरदगा निवासी आर्यन कुमार (21) व जावेद अंसारी (22) शामिल है।

17 जुलाई 2019 को दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रिंग रोड सिठियो पेट्रोल पंप के पास मनीष कुमार से लूटपाट की थी।

इनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी रांची ने एक टीम का गठन किया था।

पुलिस ने इनके पास से लूट की बाइक पहले ही बरामद कर ली थी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि लूट कांड के बाद तीनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।

Share This Article