गुमला में अधेड़ का शव बरामद, हत्या की आशंका

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: डुमरी थाना क्षेत्र के लमटी टोंगरी स्थित झाड़ी से पुलिस ने एक अधेड़ राज्य मिस्त्री का शव बरामद किया है।

मृतक की शिनाख्त डुमरी प्रखंड के करनी के लमटी टोंगरी निवासी संजय एक्का के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार संजय एक्का शुक्रवार से अपने घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा।

परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी क्रम में रविवार को उसका शव टोंगरी स्थित झाड़ी से बरामद किया गया।

मृतक के गले में काला निशान पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article