HomeUncategorizedCruise Drugs Case : सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपा कर ले गई...

Cruise Drugs Case : सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपा कर ले गई थीं मुनमुन धमेचा, देखें वायरल वीडियो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: Cruise Drugs Case : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें यह दिखाया जा रहा है कि किस प्रकार से क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमेचा ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग को छुपाया था।

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। 28 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैनिटरी पैड्स के अंदर एक कागज की पुड़िया है और उसके अंदर ड्रग को छुपाया गया है।

Cruise Drugs Case : सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपा कर ले गई थी मुनमुन धमेचा, देखें वायरल वीडियो

जब NCB के द्वारा पार्टी में छापेमारी की गई थी तब ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही थी कि मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर यहां पर लेकर आई थीं परंतु इस खबर की किसी के भी द्वारा पुष्टि नहीं की गई थी परंतु इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया सोशल मिडिया पर दे रहे हैं।

Cruise Drugs Case : सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपा कर ले गई थी मुनमुन धमेचा, देखें वायरल वीडियो

मुनमुन अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है

इस वीडियो को साझा करते से लिखा गया है कि शिप में मुनमुन नामक आरोपी के कमरे से सैनिटरी पैड्स में से ड्रग्स बरामद हुई। आपको बता दें कि मुनमुन धमेचा की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सिद्धार्थ धमेचा ने ‘टाइम्स नाओ’ से बातचीत के दौरान अपनी बहन के ड्रग्स लेने की बात खारिज की थी।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एजेंसी को झूठा तक बता दिया था। उन्होंने कहा था कि यह सब झूठ है, जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह सभी झूठ हैं। बता दें, मुनमुन अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

Cruise Drugs Case : सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपा कर ले गई थी मुनमुन धमेचा, देखें वायरल वीडियो

आखिर कौन है मुनमुन धमेचा ?

अभी भी ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर मुनमुन धमेचा कौन है? तो आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन धमेचा एक मॉडल हैं और वह बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि मुनमुन धमेचा मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सागर से ही प्राप्त की है और हायर एजुकेशन के लिए वह भोपाल शिफ्ट हो गई थीं।

Cruise Drugs Case : सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपा कर ले गई थी मुनमुन धमेचा, देखें वायरल वीडियो

हालांकि अब मध्य प्रदेश में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता। मुनमुन धमेचा के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से मुनमुन धमेचा अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं।

28 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैनिटरी पैड्स के अंदर एक कागज की पुड़िया में  ड्रग को छुपाया गया है!

मुनमुन धमेचा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। जो इंस्टाग्राम अकाउंट मुनमुन धमेचा का बताया जा रहा है उस पर उनकी पार्टी करते हुए कई तस्वीरें मौजूद हैं।

इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में सेलेब्स भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। मुनमुन धमेचा ने बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

Cruise Drugs Case : सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपा कर ले गई थी मुनमुन धमेचा, देखें वायरल वीडियो

बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों मुश्किलों में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज पर छापेमारी की थी, जहां पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई अन्य लोग रेव पार्टी कर रहे थे और इस पार्टी में भारी मात्रा में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान आर्यन खान समेत और भी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...