धनबाद-एलेप्पी ट्रेन में पैंट्रीकार स्टाफ ने दिव्यांग लड़की से की छेड़खानी, गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धनबाद-एलेप्पी ट्रेन में पैंट्रीकार स्टाफ ने दिव्यांग लड़की से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती और उसके पिता से मारपीट भी की। घटना 3.30 बजे की है जब ट्रेन चंद्रपुरा स्टेशन पार कर रही थी।

आरोपित को हटिया स्टेशन पर उतारा गया। उसे पकड़कर पहले हटिया जीआरपी फिर चंद्रपुरा जीआरपी को सौंप दिया गया।

रांची रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज सुमन झा ने बताया कि आरोपित को पहले रांची स्टेशन पर उतारने की कोशिश हुई लेकिन पता नहीं चला। उसे हटिया स्टेशन पर पकड़ा जा सका।

हटिया जीआरपी ने रात 8 बजे पटना जाने वाली ट्रेन से उसे चंद्रपुरा भेज दिया। आरोपित पेंट्रीकाकर कर्मी कुणाल सिंह पिता प्रमोद सिंह, थाना टेंगरा, बेगूसराय का रहनेवाला है।

दिव्यांग लड़की बोगी में पिता के साथ यात्रा कर रही थी। कुणाल सिंह ने छेड़खानी करना शुरू किया। लड़की के पिता ने विरोध किया तो उसने पिता के साथ मारपीट की।

जबदस्ती लड़की को शौचालय की ओर ले गया। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गया। घटना की सूचना लड़की के पिता ने मुरी स्टेशन पर आरपीएफ को दी। वहां ट्रेन में खोजबीन की गयी लेकिन आरोपित नहीं मिला।

मुरी आरपीएफ थाना से इसकी जानकारी रांची आरपीएफ को दी। वहां से हटिया जीआरपी ने आरोपी को पकड़ा।

Share This Article