बिहार में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के मुंगेर जिले में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना गुरुवार की रात की है जब बुजुर्ग महिला कैलो देवी धरहरा थाना क्षेत्र के सरोबाग गांव में अपने घर की छत पर सो रही थी।

घटना का पता तब चला, जब कैलो की पोती छत पर गई तो उसे दादी के गर्दन पर गला घोंटने के निशान मिले।

पुलिस शिकायत में पीड़िता की बहू प्रेमा देवी ने कहा कि उसके पड़ोसी संजय चौधरी उसकी किशोरी बेटी पर काफी समय से नजर रख रहे थे।

प्रेमा ने अपनी शिकायत में कहा, हमारा मानना है कि चौधरी गलत इरादे से हमारे घर में घुसने की कोशिश कर रहा था और मेरी सास, जो छत पर सो रही थी, जाग गई और उसके कृत्य पर आपत्ति जताई, जिसके बाद उसने उसका गला घोंट दिया।

उन्होंने कहा, मेरा घर चौधरी के घर से लगा हुआ है। उसने इमारत की सीमा पार करने की कई कोशिशें की हैं।

धरहरा थाने के एसएचओ रोहित कुमार सिंह ने कहा, मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसके एक पड़ोसी ने इस अपराध को अंजाम दिया है। फिलहाल जांच चल रही है। कथित व्यक्ति फरार है। हम उसे पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं।

Share This Article