रांची के इस इलाके में दुर्गापूजा घूमने गये परिवार के घर लाखों की चोरी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पुंदाग थाना क्षेत्र के गणपति मोहल्ले में मैक्स कंपनी के मैनेजर अमित कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये नकद सहित साढ़े दस लाख रुपये के जेवरात ले उड़े। घटना के वक्त घरवाले ताला बंद कर दुर्गापूजा घूमने गये थे।

मैक्स के बिजनेस मैनेजमेंट मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ पुंदाग के गणपति नगर स्थित घर में रहते हैं। गुरुवार रात 10 बजे वह अपनी मां और पिता के साथ दुर्गापूजा घूमने के लिए गये थे।

शहर में जाम की वजह से उन्हें लौटने में रात के एक बजे गये। जब वे घर लौटे, तो घर का मेन दरवाजा खुला था।

घर के भीतर के भी दरवाजे खुले थे। वहीं, घर में रखी आलमारियों के ताले टूटे थे और कमरा का सामान पूरी तरह से बिखरा हुआ था।

उन्होंने घर में रखे कैश और जेवरात को चेक किया, तो वह चोरी हो गये थे। अमित कुमार ने बताया कि उनके घर में रखे गहने मांगटीका, लॉकेट, पायल, मंगलसूत्र, हार और कानबाली सहित कई गहने चोर लेकर फरार हो गये।

साथ ही चोर घर में रखे 50 हजार रुपये नकद भी चुरा ले गये। मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को पुनदाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

थाना प्रभारी ने आशंका जतायी है कि प्रथम दृष्टया मामला रेकी कर चोरी का प्रतीत होता है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Share This Article