रांची में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डोरंडा स्थित 56 सेट में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को बटम तालाब डोरंडा में पूरे विधि विधान के साथ कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।

रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में सीमित संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में विसर्जन शोभायात्रा जुलूस निकाला गया एवं छप्पन सेट. चौक, गोरखा चौक, राजेंद्र चौक होते हुए बटन तालाब में पहुंचकर मां की आरती की गई।

विसर्जन शोभायात्रा के पूर्व मां दुर्गा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई एवं खोइंचा भरा गया तथा मां की चुनरी ओढ़कर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ परंपरा का निर्वहन करते हुए शोभायात्रा निकाली गई।

डोरंडा, हिनू, मेकन, सेटेलाइट कालोनी के सभी पूजा पंडालों के मां दुर्गा का विसर्जन डोरंडा बटम तालाब में कर दिया गया।

मौके पर छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गोपी दूबे, संस्थापक सदस्य कपिलदेव सिंह, नीरज कुमार, अमोल कुमार, सर्वेश कुमार, राहुल पाण्डेय, कमलेश झा, अभय सिंह, टिंकू यादव उपस्थित थे।

इस बीच महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने दुर्गा पूजा महोत्सव आस्था, भक्ति, विश्वास और श्रद्धा से मनाए जाने के लिए राजधानी की जनता को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

जिला प्रशासन एवं सरकार के दृढ़ निश्चय एवं उचित कदम की वजह से वे धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने दो वर्ष के बाद लोगों की आस्था का सम्मान किया एवं पूजा सफल बनाने में एक निश्चित गाइडलाइन के तहत लोगों के बीच जागरूकता पैदा की और पूरे देश भर से अलग झारखंड की जनता ने सरकार के निर्णयों के साथ खड़े रहकर प्रशासन को पूरा सहयोग और समर्थन देते हुए भक्ति भाव से त्योहार संपन्न किया।

Share This Article