रांची में यहां शाम को श्राद्धकर्म में गया था शख्स, सुबह मिली थी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज़

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक शख्स की रहस्यमय मौत से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

शाम को श्राद्धकर्म में अपने घर से गुंदलीटोली के लिए निकले बीसा नयाटोली निवासी 47 वर्षीय कमलेश बड़ाइक देर रात तक घर नहीं लौटे। वहीं, सुबह सरईटोली के पास ग्रामीणों ने कमलेश का शव देखा।

कान से निकल रहा था खून

स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह सरईटोली के पास कमलेश का शव देखा। उसके कान से खून निकल रहा था। वहीं, कमलेश के शव से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी।

सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Share This Article