रांची के इस बैंक में चोरी का प्रयास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लापुंग थाना क्षेत्र के ककरिया में स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरों ने बैंक की छत के ऊपर के दरवाजे को तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

मामले की जानकारी मिलते ही लापुंग थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

घटना के संबंध में बैंककर्मियों को तब पता चला, जब वे सोमवार को बैंक खोलने पहुंचे। बैंक पहुंचे, तो देखा कि बैंक के ऊपर छत का दरवाजा टूटा हुआ है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जांच के दौरान देखा गया कि चोर बैंक के पीछे की ओर से पेड़ के सहारे दो मंजिला छत पर चढ़े और ऊपर के दरवाजे को तोड़ दिया।

इसके बाद नीचे घुसकर बैंक के अंदर के दरवाजे को भी तोड़ा। शुरुआती जांच में बैंक का सीसीटीवी बंद मिला, जिस कारण चोरों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

इस मामले में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

Share This Article