अर्जुन कपूर ने मलाइका से कहा : मैं बस आपको मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मलाइका अरोड़ा के 48वें जन्मदिन पर शनिवार को उनके कथित प्रेमी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है और कहा है कि वह केवल उन्हें मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर मलाइका के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में, 36 वर्षीय अभिनेता कैमरे की ओर देख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं, जबकि मलाइका अभिनेता के माथे पर धीरे से किस करती नजर आ रही हैं।

अर्जुन ने तस्वीर को कैप्शन दिया, आज के दिन या किसी भी अन्य दिन मैं आपको मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।

तस्वीर को वर्तमान में 226,000 लाइक्स मिल चुके हैं। इस तस्वीर पर अर्जुन के दोस्तों और सहकर्मियों ने कई तहर के कमेंट किए।

अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा: प्यार (लव)। अभिनेत्री और मलाइका की सबसे अच्छी दोस्त करीना कपूर खान ने मजाकिया अंदाज में फोटो-क्रेडिट मांगा।

उसने लिखा: मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन कपूर जी। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने दिल का इमोजी बनाया।

काम के मोर्चे पर, अर्जुन के पास वर्तमान में तीन फिल्में – एक विलेन रिटर्न्‍स, कुट्टी और द लेडी किलर हैं।

Share This Article