रांची के वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव का निधन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव का निधन शनिवार की देर रात दिल्ली में हो गया। वरिष्ठ पत्रकार भार्गव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।

पत्रकार आकाश लिवर की समस्या से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली में आईएलबीएस में चल रहा था। उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भार्गव के परिजन को आर्थिक सहायता सौंपी गई थी।

रविवार सुबह उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी पत्रकार भार्गव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

इसके अलावा रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव अखिलेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और पत्रकारों ने भी शोक जताया है।

कुछ दिन पूर्व सांसद संजय सेठ आकाश भार्गव के परिजनों से मिलने दिल्ली स्थित अस्पताल पहुंचे थे। सांसद ने जानकारी लेने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया था।

Share This Article