Lockdown : चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाया गया फिर से लॉकडाउन, घरों में कैद हुए लोग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: चीन के 11 प्रांतों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन प्रांतों में पिछले हफ्ते 100 से अधिक कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसे देखते हुए फिर लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता मी फेंग ने बताया कि 17 अक्टूबर से स्थानीय स्तर पर संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं।

Lockdown : चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाया गया फिर से लॉकडाउन, घरों में कैद हुए लोग

इसके कारण संक्रमण और अधिक फैलने का खतरा बढ़ गया है। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी ने चीन सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर सख्त जीरो कोविड पॉलिसी अपनाई दई है।

डेल्टा वेरिएंट के भी मामले बढ़े

चीन में संक्रमण के इन बढ़ते मामलों के पीछे की वजह कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट बताया जा रहा है। जो मूल वायरस से अधिक खतरनाक है और ज्यादा तेजी से फैलता है। बीते एक हफ्ते में इसके 100 से अधिक मामले भी सामने आए हैं।

Lockdown : चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाया गया फिर से लॉकडाउन, घरों में कैद हुए लोग

सरकार ने कहा है कि हालात नियंत्रित करने के लिए टेस्टिंग संख्या बढ़ाई जाएगी, जिसके चलते आने वाले दिनों में मामलों में इजाफा होने की आशंका है। चीन ने इन बढ़ते मामलों के लिए विदेश जाने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

मंगोलिया में भी लगा Lockdown

इससे एक दिन पहले मंगोलिया के काउंटी एजिन में लॉकडाउन लगाया गया था। यहां की आबादी करीब 35,700 लोगों की है।

जो घर से बाहर नहीं निकल सकते। लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर वह आदेश का पालन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Lockdown : चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाया गया फिर से लॉकडाउन, घरों में कैद हुए लोग

ये काउंटी इस समय कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गई है। नेशनल हेल्थ कमीशन की चेतावनी के बाद स्थानीय अधिकारियों ने यहां लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को चीन की राजधानी में प्रवेश प्रतिबंधों को और अधिक सख्त कर दिया गया। इसके तहत जो लोग उन क्षेत्रों से आते हैं जहां पर कोरोना के मामले अधिक हैं उन्हें कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही 14 दिन की स्वास्थ्य निगरानी में रहना होगा।

Share This Article