गढ़वा में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: थाना क्षेत्र के एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने खुद इसकी जानकारी अपने माता पिता को दी। साथ ही सुबह थाने पहुंचकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई।

माता-पिता के सहयोग से पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे की है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वीरेंद्र हंसदा ने बताया कि आज सुबह एक लिखित आवेदन दिया गया है।

जिसमें उसने बताया कि चिनिया में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आई थी। एक सहेली के साथ सामान लेने चिनिया निवासी संजय साहू उर्फ टेंपाे साहू के दुकान में गई थी।

इसी दौरान संजय उर्फ टेंपाे उसकी सहेली को वहां से भगा कर उसे अपने घर में बंद कर दिया। वहीं जबरन दुष्कर्म करने के लिए कोशिश करने लगा। तभी हम वहां से किसी तरह दरवाजा खोल कर पीछे की ओर भागी।

फिर भी उसे पकड़ कर उसके घर के पीछे महुआ पेड़ के नीचे उसे जबरन पटक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में धारा 376 एससी एसटी एक्ट पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बलात्कारी को जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता की मेडिकल व 164 बयान हेतु सदर कोर्ट गढ़वा न्यायालय भेजा गया है। उधर दुष्कर्म आरोपी को प्राथमिकी के दो घंटा के अंदर उसके घर से छापामारी दल बनाकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस छापामारी दल में थाना प्रभारी बिरेंद्र हांसदा, पुअनि बिफई उरांव, पुअनी रवि कुमार, सअनि गुप्तेश्वर सिंह, आरक्षी अभिमन्यु कुमार आदि के नाम शामिल है।

Share This Article